Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। त्योहारों से पहले सोने के भाव में रेकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी गिर रहे हैं। चांदी सस्ती हुई है। एक समय चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही थी। अब चांदी की कीमत 67 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव के करीब पहुंच गए हैं।
क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 56825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते बुधवार की सुबह 56853 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। वहीं 5 फरवरी 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ लुढ़कर 57300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बुधवार की सुबह 57227 रुपये के स्तर पर खुला था।
क्या है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 67450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। यह बुधवार की शाम को 67885 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 68888 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।