NASA ने अपने मानव रहित आर्टेमिस I (Artemis-1) के लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मिशन को पहले एक्सप्लोरेशन मिशन-1 का नाम दिया गया था।
खास बातें
- 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा
- रजिस्ट्रेशन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे
- नाम रजिस्टर कराने पर एक वर्चुअल बोर्डिंग पास भी मिलेगा
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर निकाला, जिसके बाद स्पेस टेक्नोलॉजी फैन्स को चौंका दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यूजर्स को Artemis I मिशन के जरिए लाखों लोगों का नाम चांद पर भेजने का फैसला लिया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी चालू है। इस घोषणा के साथ ही ट्विटर पर कई मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
NASA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा। स्पेस एजेंसी ने लिखा, (अनुवादित) “आप अपना नाम चंद्रमा पर भेज सकते हैं। कैसे? अपना बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए साइन अप करें और इस वर्ष #Artemis I पर चंद्रमा के चारों ओर उड़ने वाले लगभग 3 मिलियन “यात्रियों” में शामिल हों। ” इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें चंद्रमा घूमता दिखाई दे रहा है।
You can send your name to the Moon. How?
Sign up to get your boarding pass and join the nearly 3 million “passengers” flying around the Moon aboard #Artemis I this year. We are going: https://t.co/9tS402d9VO pic.twitter.com/9X7kKiQ4Jb
— NASA (@NASA) June 12, 2022
Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना नाम और पिनकोड दर्ज करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे। यदि आपका नाम चुना जाता है, तो जब आर्टेमिस-1 चांद का चक्कर लगा रहा होगा, तब फ्लैश ड्राइव पर आपका नाम भी चमकेगा। नाम रजिस्टर कराने पर आपको एक वर्चुअल बोर्डिंग पास भी मिलेगा, जिसमें आपको नाम होगा। यह निशानी होगी कि आपने अपना नाम इस मिशन के लिए दर्ज करा दिया है।
NASA के इस ट्विटर पोस्ट पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे मजाक के रूप में लिया, तो कई यूजर्स ने एजेंसी द्वारा उनको वर्चुअल एस्ट्रोनॉट बनने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा। नीचे हमनें इन मजेदार प्रतिक्रियाओं को एम्बेड किया है।
अपने रिप्लाई में @Herguidance11 लिखते हैं कि उनका बचपन का सपना था कि वह विभिन्न ग्रहों की यात्रा करें, इसलिए NASA उन्हें एक मौका जरूर दे।
&
You can send your name to the Moon. How?
Sign up to get your boarding pass and join the nearly 3 million “passengers” flying around the Moon aboard #Artemis I this year. We are going: https://t.co/9tS402d9VO pic.twitter.com/9X7kKiQ4Jb
— NASA (@NASA) June 12, 2022
nbsp;
वहीं, @JackHandey9 ने कहा कि क्या वह अपना नाम इसी ग्रह (पृथ्वी) पर छोड़ सकते हैं और खुद चांद पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका साल बेहद खराब बीता है, इसलिए वह एक रोड ट्रिप पर जाने की तैयारी में थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह खर्चे के बांट लेंगे।
You can send your name to the Moon. How?
Sign up to get your boarding pass and join the nearly 3 million “passengers” flying around the Moon aboard #Artemis I this year. We are going: https://t.co/9tS402d9VO pic.twitter.com/9X7kKiQ4Jb
— NASA (@NASA) June 12, 2022
@amidtravel लिखते हैं कि “अब उनके पास बोर्डिंग पास है, तो गेट [फ्लाइट पकड़ने के लिए] कहां है?”
You can send your name to the Moon. How?
Sign up to get your boarding pass and join the nearly 3 million “passengers” flying around the Moon aboard #Artemis I this year. We are going: https://t.co/9tS402d9VO pic.twitter.com/9X7kKiQ4Jb
— NASA (@NASA) June 12, 2022
@BlazesDogMom ने अपने बॉयफ्रैंड का नाम रजिस्टर किया और मजाकिया अंदाज में ट्वीट के रिप्लाई में इसकी जानकारी दी।
You can send your name to the Moon. How?
Sign up to get your boarding pass and join the nearly 3 million “passengers” flying around the Moon aboard #Artemis I this year. We are going: https://t.co/9tS402d9VO pic.twitter.com/9X7kKiQ4Jb
— NASA (@NASA) June 12, 2022
NASA ने अपने मानव रहित आर्टेमिस I(Artemis-1) के लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मिशन को पहले एक्सप्लोरेशन मिशन-1 का नाम दिया गया था। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त में रॉकेट लॉन्च के लिए रेडी हो जाएगा।
सभी ध्यान दें:- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही साथ Sarkari Result, Admit Card और Admission के लिए जारी सूचना सबसे पहले मैं आप सब तक अपने इस Website Ssresult.com के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे।
Note:- मैं उम्मीद करता हूं, यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और उपयोगी साबित हुआ होगा इसलिए अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें।
🙏 ,,,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,,, 🙏
अगर आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ते हैं तो आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा इसलिए आप नीचे दिए गए लिंक से अभी ज्वाइन करें। यहां पर आप सवाल भी पूछ सकते हैं।
Join All Latest Update |
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |